महाराष्ट्र : समृद्धि राजमार्ग पर कार दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत, छह घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

नागपुर के नजदीक समृद्धि राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई तथा अन्य छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कार में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान आशा देवी रमेशचंद्र लाहोटी (67) के रूप में हुई। वहीं, घायल हुए लोगों में वाशिम निवासी चालक रोहित लाहोटी और उनकी पत्नी तिलक (32), रौशन लाहोटी (35), लातूर निवासी विट्ठल राठी (45), और अकोला निवासी दिनेश मलानी (38) व उनकी पत्नी सुनीता शामिल हैं।

फिल्हाल सभी घायलों का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि वेना नदी के ऊपर बने पुल के गोलचक्कर के पास वाहन पर से चालक के नियंत्रण खो देने से यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर