By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2025
ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में एक दुकान से सात लाख रुपये नकद चुराने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह कथित चोरी 20 फरवरी को उस समय हुई जब दुकान की मालकिन यहां नहीं थी और गुजरात गई हुई थी। पुलिस ने बताया कि शेख के खिलाफ मीरा-भायंदर क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों में डकैती सहित 10 मामले दर्ज हैं। मामले में जांच जारी है।