महाराष्ट्र : जिला परिषद स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने जिला परिषद के स्कूलों के शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की है। राज्य सरकार में मंत्री हसन मुश्रीफ ने यह जानकारी दी। इससे पहले इन शिक्षकों का स्थानांतरण व्यक्ति द्वारा कागजी प्रकिया से किया जाता था और कुछ शिक्षकों पर अपने फायदे के लिए इस प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगता था। पुरानी व्यवस्था में राजनीतिक हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया जाता था। ग्रामीण विकास मंत्री मुश्रीफ ने बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ में एक ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें: देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया : पीएम मोदी

ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार ने कहा, “राज्य के डेटाबेस में एक बार किसी शिक्षक द्वारा अपनी जानकारी डालने के बाद उसे अन्य शिक्षक भी देख सकेंगे। इससे स्थानांतरण की प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए गलत जानकारी भरने वाले शिक्षकों को रोका जा सकेगा।” उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के लिए योग्य हर शिक्षक को अपनी प्राथमिकता के 30 स्कूलों के नाम की सूची देनी होगी।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide

मसालों की खुशबू हो गई कम? नया पैकेट खरीदने से पहले करें ये काम

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

CBI-ED जांच से बचने का दांव? Rahul Gandhi ने High Court के आदेश को SC में चुनौती, केस ट्रांसफर की मांग