By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022
ठाणे (महाराष्ट्र)। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोग शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के बेटे और ठाणे जिले के कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के कार्यालय के बाहर बोर्ड को नुकसान पहुंचाते दिखे। वीडियो में कुछ लोगों को श्रीकांत शिंदे के उल्हासनगर कार्यालय पर पथराव करते हुए देखा गया और उन्हें उद्धव ठाकरे के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सुना गया।
वीडियो में चार पुलिसकर्मी आठ से दस लोगों के समूह का पीछा करते हुए देखे जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर है और जांच जारी है।