महाराष्ट्र: जाली दस्तावेजों के जरिए जमीन की खरीद-फरोख्त की कोशिश के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मृत व्यक्ति के नाम पर नकली दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने के आरोप में गुजरात के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मनीष धरनीधर शाह नामक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, जो उस जमीन के वैध उत्तराधिकारी हैं। अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता के पिता, दिवंगत धरणीधर खीमचंद शाह (डी.के. शाह) ने 1978 में यह जमीन खरीदी थी। 1994 में उनके निधन के बाद, यह संपत्ति उनके बेटे और परिवार को हस्तांतरित कर दी गई। हालांकि, आरोपियों ने कथित तौर पर ‘डी.के. शाह’ के संक्षिप्त नाम का दुरुपयोग किया और फर्जी प्राधिकरण पत्र, विशेष पावर ऑफ अटॉर्नी और अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से जमीन बेचने की कोशिश की।”

उन्होंने बताया कि भावनगर के एक प्रॉपर्टी एजेंट धर्मेशभाई केशवजी शाह ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए सूरत के खरीदारों विनुभाई पोपटभाई रवानी और अमृतभाई प्रेमजीभाई रमानी के साथ उस जमीन को बेचने का समझौता किया। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी कई महीनों से फरार थे और उन्हें तकनीकी निगरानी की मदद से पकड़ लिया गया।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान