महाराष्ट्र को एक बार में एक सप्ताह का कोविड-19 टीकों का स्टॉक दिया जाए: स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य को रोजाना आठ लाख से अधिक लोगों को टीके लगाने के लिये एक बार में एक सप्ताह का कोविड-19 टीकों का स्टॉक चाहिये। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, महाराष्ट्र सरकार केन्द्र से एक बार में एक सप्ताह का कोविड-19 टीकों का स्टॉक देने का कई बार अनुरोध कर चुकी है ताकि रोजाना आठ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर शोक जताया

उन्होंने कहा कि यह भौगोलिक रूप से विशाल राज्य है और हमें एक कोने से दूसरे कोने तक टीकों का स्टॉक पहुंचाने के लिये कम से कम दो दिन का समय लगता है। मंत्री ने कहा, इस मामले में केन्द्र को कई पत्र भेजे जा चुके हैं , लेकिन हमारी मांग नहीं सुनी गई। केन्द्र सरकार टीकों की जो आपूर्ति कर रही है, वह हमारी मांग से बहुत कम है। लिहाजा (टीकाकरण की) हमारी गति धीमी है।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव से गहराया LPG संकट, Indian Railways की कैटरिंग सेवा पर मंडराया बड़ा खतरा!

Sayajirao Gaekwad Birth Anniversary: Bank of Baroda के संस्थापक, BHU के दानवीर, कौन थे महाराजा Sayajirao Gaekwad III

Sambhaji Death Anniversary: जब Mughal शासक औरंगजेब झुका न सका Sambhaji Maharaj का सिर, दीं थीं बर्बर यातनाएं

Kerala अब कहलाएगा Keralam, PM Modi बोले- NDA सरकार ने सालों पुरानी मांग पूरी की