महाराष्ट्र : कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। दिसंबर 2021 में कोविड​​​​-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की मृत्यु से यह सीट रिक्त हो गयी थी, इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे खत्म होगा।

इसे भी पढ़ें: क्वाड वैश्विक कल्याण की शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है, विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

दिवंगत विधायक की पत्नी जयश्री जाधव कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने सत्यजीत कदम को चुनाव मैदान में उतारा है। जिला प्रशासन के अनुसार, 2.90 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 357 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने सोमवार को मतदाताओं से बड़ी संख्या आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट