राजनाथ ने गांधीजी को बताया मार्गदर्शक, गोडसे को देशभक्त मानने वालों की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लोकसभा में दिए एक विवादित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के हंगामे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं। महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा पर एक्शन, संसदीय कमेटी से किया गया बाहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने कहा प्रयागराज को अस्पताल की सख्त जरूरत, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Japan में आए 5.9 तीव्रता के Earthquake से 23 लोग घायल, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Shravan Putrada Ekadashi: श्रावण पुत्रदा एकादशी पर Lord Vishnu की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, जानें सही व्रत नियम और महत्व

NIA ने Jammu Kashmir में 10 ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई