कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में महाविकास आघाडी का प्रदर्शन, नवाब मलिक की बेटी नीलोफर के साथ सांसद सुप्रिया सुले ने भी लिया हिस्सा

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2022

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। महाविकास अघाड़ी सरकार के नेताओं, मंत्रियों, पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा परिसर पर प्रदर्शन करते हुए झंडे और तख्तियां लहराईं। ऐसा ही गुस्सा मुंबई में देखने को मिला। पूरे महाराष्ट्र के कार्यकर्ता नवाब मलिक के समर्थन में और मोदी सरकार और उसकी केंद्रीय मशीनरी के विरोध में मंत्रालय के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए थे। राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस की महिलाओं की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक खान ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। 

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक ने ईडी की हिरासत में बिताई रात, एमवीए नेताओं का विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। आज मलिक को मुंबई में चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। मुंबई में महाविकास आघाडी के नेता उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर शहर में आठ मार्च तक रैली और विरोध-प्रदर्शन के लिए पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी। पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी निषेध आदेश में कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump की Iran को दो टूक, Global Oil Supply में कोई भी रुकावट बर्दाश्त नहीं होगी

Online Fraud पर RBI का सख्त शिकंजा, UPI यूजर्स के लिए आए ये 5 बड़े Security Rules

Gold Price Crash: मार्च में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, 12% सस्ता हुआ सोना, जानें वजह

PSL 2024 में Babar Azam का जलवा, T20 Record बनाकर Virat Kohli को भी पछाड़ा, बने Fastest 12000 रन