तो इसलिए UP बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- राम मंदिर कभी भी नहीं रहा चुनावी मुद्दा

By अनुराग गुप्ता | Aug 11, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर कुछ ऐसा कह दिया जिससे विपक्ष की भी नींद उड़ गई। दरअसल, महेंद्र नाथ पांडेय ने बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले पार्टी का एजेंडा साफ करते हुए कहा कि राम मंदिर मुद्दा कभी भी बीजेपी का चुनावी मुद्दा नहीं रहा।

महेंद्र नाथ पांडेय ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव पर चर्चा की और कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में हमें आशीर्वाद दिया था। पार्टी का लक्ष्य तो साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 65 सीटें जीतने का था, लेकिन प्रदेश की जनता ने हमें 71 सीटें दीं। इसी को देखते हुए हमने इस बार 73 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

वहीं, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी का लक्ष्य 265 सीटों का था मगर प्रदेश की जनता ने हमें 325 सीटों पर जीत दिलाई। इसी के साथ पांडेय ने राम मंदिर मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि राम मंदिर कभी भी बीजेपी के चुनावी एजेंडे में नहीं रहा, बल्कि यह तो देशभर के करोड़ों लोगों के आस्था का विषय है। 

प्रमुख खबरें

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन

Shivsena MP Milind Deora ने साधा Uddhav Thackeray और Congress पर निशाना, कहा- जनता PM Modi के साथ