मुश्किल में महेंद्र नाथ पांडेय, कांग्रेस की टिकट पर चुनौती देगी बहू

By अंकित सिंह | Mar 20, 2019

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद महेंद्र नाथ पांडेय के भाई की बहू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जीतेंद्र नाथ पांडे की बहू अमृता पांडे प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई। इस मौके पर अमृता ने कहा कि मोदा का वक्ता गया। आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को मजबूती मिली है। (विस्तृत चुनावी खबरों और चुनावी अपडेट्स के लिए लॉग ऑन करें- www.loksabhachunav.com)

पिछले कई दिनों से महेंद्र नाथ पांडेय के बहू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस अमृता पांडे को उनके ससुर महेंद्र नाथ पांडेय के खिलाफ चंदौली से उतार सकती है। महेंद्र नाथ पांडेय फिलहाल चंदौली से ही सांसद हैं। प्रियंका गांधी ने आखिरकार भाजपा को उसके घर में ही घेरने की तैयारी कर चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका बोलीं, देश के विकास के लिये होनी चाहिये राजनीति

इससे पहले प्रियंका भाजपा की टिकट पर 2014 में चुनाव जीत चुकीं सावित्री बाई फुले को अपने पाले में लाने में कामयाब हो चुकी है। बता दें कि लोगसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और यूपी में सातों चरणों में मतदान होंगे। फिलहाल प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे कर रहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत