क्रिकेटर के बाद महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे जासूस, एनिमेटिड जासूसी सीरीज ‘कैप्टन 7’ की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘कैप्टन 7’ नाम से एक एनिमेटिड सीरीज का निर्माण करने वाले हैं। सीरीज के निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि इस जासूसी श्रृंखला का पहला सीजन धोनी पर ही आधारित है। सीरीज के पहले सीजन का निर्माण चल रहा है। ‘कैप्टन 7’ में सात नंबर धोनी की जर्सी का नंबर है जिसे पहनकर उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेले हैं। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और ब्लैक व्हाइट ऑरेंज ब्रैंड्स प्राइवेट लिमिटेड (बीडब्ल्यूओ) संयुक्त रूप से इस सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: हावड़ा में शाहनवाज हुसैन पर फेंके गए पत्थर, कहा- मोदी का एक भी सिपाही TMC के गुंडों से डरने वाला नहीं

बीडब्ल्यूओ के सीईओ और संस्थापक भाविक वोरा ने कहा कि ‘कैप्टन 7’ से निर्माण के एक नए क्षेत्र में कदम रखकर टीम बेहद खुश है। उन्होंने कहा, ‘‘खेल हमारे दिलों के करीब है और हम सभी धोनी के बड़े प्रशंसक हैं। यही ‘कैप्टन 7’ के लिहाज से सटीक फॉर्मूला है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR