जानना चाहते हो कि महेंद्र सिंह धोनी की आवाज कैसी है? तो सुनो उनकी आवाज में ये मशहूर गाना

By रेनू तिवारी | Dec 05, 2019

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता इस कदर है कि वह कुछ भी करते है वो लोगों को अच्छा लगता है और वायरल हो जाता है। धोनी की हर चीज को लोग काफी एंजोय करते है चाहें वो मैदान में चौके छक्के लगाना हो या उनकी निजी जिंदगी की कहानी के किस्से। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की सिंगिंग को भी लोग काफी एंजोय कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का गाना गाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब शेयर कर रहे है। 

महेंद्र सिंह धोनी की आवाज की बात करें तो वह काफी बेसूरे है लेकिन धोनी से प्यार करने वाले ऐसे है कि उन्हें तो धोनी की कोई चीज बुरी ही नहीं लगती। वीडियो में एक जगह पर धोनी के साथ कई लोग खड़े हैं और धोनी के हाथ में माइक है, धोनी मशहूर गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाये' का पहरा गा रहे हैं उसकी आखिरी लाइन धोनी गाते-गाते भूल जाते हैं और फिर माइक किसी और को पकड़ा देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी फिर एक डायरी उठा कर उसे पढ़ने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हितों के टकराव से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के हाथ लगेगी निराशा !

एमएस धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे इस दौरान उनके एक दोस्त ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और उसका कैप्शन लिखा कि धोनी का ये गाना अपने रिस्क पर सुने...

इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत कुछ नामी लोग शामिल थे, जिनमें पंजाबी सिंगर जस्‍सी गिल जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं। साक्षी धोनी की इसी पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें धोनी ने सिंगिंग में हाथ आजमाया है, लेकिन वे मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग

Asian Games एथलेटिक्स में Sarvesh Kushare और Ancy Sojan को रजत, भारत ने 5 पदक जीते

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा