फिट महेंद्र सिंह धोनी बनाएंगे टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन!

By दीपक कुमार मिश्रा | Apr 26, 2019

2019 वर्ल्ड कप की शुरूआत 30 मई से होने जा रही है। टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है और टीम हर मायनों में काफी मजबूत नजर आ रही है। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। दरअसल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से पहले टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और देश को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की इंजरी को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की टीम आईपीएल में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद धोनी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे सभी क्रिकेट प्रेमियों की सांसे थम गई होगी। क्योकि धोनी की इस परेशानी का सामना टीम इंडिया को इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में करना पड़ सकता है। धोनी के मुताबिक उनके पीठ में पिछले कुछ महीनों से दर्द है। धोनी ने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद कहा था कि ‘’मेरे पीठ में जकड़न है, लेकिन यह परेशान नहीं कर रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो एक-दो ऐसी परेशानियों के साथ नहीं खेलता हो। अगर ज्यादा दिक्कतें हुईं, तो मैं आराम ले लूंगा। क्रिकेट के इस स्तर पर शरीर में एक-दो परेशानी के साथ खेला जा सकता है। वैसे भी वर्ल्ड कप काफी करीब है तो मुझे सावधानी बरतने की जरूरत है”।

इसे भी पढ़ें: आखिर किस विभाग में सुधार कर टीम इंडिया जीत पाएगी वर्ल्ड कप ?

धोनी इस समय पीठ दर्द की समस्या झेल रहे है। माही पूरे फिट नहीं है लेकिन जब भी वो चेन्नई के लिए इस सीजन में 11 में 10 मैच खेल चुके है। लेकिन अब धोनी की टीम आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। धोनी को अपनी इंजरी को ध्यान में रखते हुए अब आराम लेने की जरूरत है। क्योंकि वर्ल्ड कप अब नजदीक आते जा रहा है और पूरा देश नहीं चाहेगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में बिना माही के मैदान में उतरे। धोनी इस टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी सबसे जरूरी हिस्सा है। इंग्लैंड में विराट कोहली के लिए धोनी का मैदान में होना काफी जरूरी है। और अगर धोनी फिटनेस की वजह से किसी भी मैच में नहीं खेल पाते है तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा। 

वैसे धोनी आईपीएल में आने वाले मैचों में आराम ले सकते है। क्योंकि धोनी को भी पता है कि उनका वर्ल्ड कप में पूरा फिट होकर खेलना कितना जरूरी है। वैसे भी 2019 में तो माही अलग ही अवतार में नजर आ रहे है। पिछले साल खराब फार्म से जूझने वाले धोनी का बल्ला इस साल जमकर आग लगा रहा है। वही माही आईपीएल में भी जबरदस्त फार्म में है। धोनी इस समय आईपीएल में 10 मैचो में 104.66 की औसत से 314 रन बना चुके है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है शानदार फार्म में है। इसके साथ ही अगर धोनी के इस साल वनडे में प्रदर्शन की बात की जाएं तो धोनी ने 2019 में भारत के लिए 9 मैचों में 81.56 की बेहद शानदार औसत से 327 रन बनाएं है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 87 रन का है। धोनी की ये फार्म दर्शाती है कि वो वर्ल्ड कप से पहले कितने धाकड़ फार्म में है। वहीं धोनी का रहना पूरे टीम के लिए फायदेमंद रहता है। धोनी के टीम में होने से कप्तान विराट कोहली को रणनीति में काफी मदद मिलती है। धोनी युवाओं के लिए एक रोल मॉडल भी है। जिसके वजह से युवा खिलाड़ी का जोश और जुनून बढ़ता है। कुलदीप-चहल की जोड़ी के लिए भी धोनी विकेट के पीछे काफी बड़ा महत्व प्रदान करते है। इसके अलावा विकेटकीपिंग दस्तानों में धोनी का तो कोई जवाब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम की जान हैं गेंदबाज, हिन्दुस्तान देख रहा है वर्ल्ड कप जीतने का सपना

साफ है वर्ल्ड कप से पहले धोनी को आराम की जरूरत है। इंग्लैंड में धोनी अगर कुछ मैच में भी फिटनेस की वजह से नहीं खेल पाएं तो यह भारत के लिए काफी परेशानी वाला हो सकता है। वैसे भी इस बार वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फार्मेंट में खेला जाना है। जहां हर मुकाबला काफी कड़ा होता है। जिसकी वजह से टीम इंडिया को हर मैच में अपनी पूरी ताकत वाली टीम उतारने की जरूरत है। धोनी का आईपीएल से आराम लेकर फिट होना जरूरी है क्योंकि पूरा हिंदुस्तान चाहता है कि इंग्लैंड में फिट माही मैदान में उतरे और इंडिया को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर ही दम लें। 

दीपक मिश्रा

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार