हितों के टकराव से महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के हाथ लगेगी निराशा !

By दीपक कुमार मिश्रा | Nov 08, 2019

महेंद्र सिंह धोनी के भारत-बांगलादेश के बीच कोलकाता टेस्ट मैच में कमेंट्री करने की खबरें आ रही थी। लेकिन अब ऐसा शायद नहीं होगा। सफेद जर्सी की क्रिकेट में धोनी अपना योगदान नहीं दे पाएंगे। धोनी के फैंस जो लंबे समय से उन्हें नहीं देख पा रहे थे। उनका इंतजार अब और लंबा हो जाएगा। क्योंकि मैदान के क्रिकेटर धोनी अब कमेंटेटर धोनी नहीं बन रहे। 

भारत-न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के बाद से क्रिकेट के मैदान से महेंद्र सिंह धोनी दूर चल रहे है। उनके संन्य़ास लेने की खबरें हर दिन अफवाहों की तरह उड़ान भरती है और कुछ समय बाद अपने आप शांत भी हो जाती है। धोनी के संन्यास लेने का दिन सिर्फ माही ही जान सकते है बाकि सब तो बस अंदाजा लगाते रहते है। वहीं उनके फैंस उन्हें हमेशा खेलते हुए ही देखना चाहते है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट के दौरान कुछ समय के लिए धोनी जरुर मैदान पर आए थे। लेकिन उसके बाद से धोनी फिर गायब हो गए। इस बीच फिर से खबर उड़ी की धोनी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया और बस धोनी के रिटायरमेंट का एलान होना बाकी है। लेकिन अब लंबे समय से माही के मैदान पर लौटने का इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक बुरी खबर है। धोनी के बारे में ये खबर उनके संन्यास लेने से नहीं होकर क्रिकेट के मैदान में फिर से दिखने के ऊपर है। 

दरअसल क्रिकेट के मैदान से दूर धोनी के भारत के पहले डे-नाइट एतिहासिक टेस्ट मैच में आने की बात की जा रही थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इसके लिए स्पेशल तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में स्टार स्पोर्ट्स ने सौरव गांगुली को एक प्रपोजल भेजा जिसमें ये कहा गया है कि तमाम टेस्ट कप्तान को कोलकाता टेस्ट के दौरान मैदान पर बुलाया जाएं और सारे कप्तान अपने टेस्ट अनुभव को कॉमेंट्ररी बॉक्स में बैठ कर साझा करें। जिसमें धोनी का नाम भी शामिल था। माना जा रहा था कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी पहली बार कॉमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा। धोनी इस एतिहासिक टेस्ट मैच में कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: विराट की निडर कप्तानी और खिलाड़ियों के प्रति भरोसा टीम को शिखर पर पहुंचा रहा

दरअसल जब धोनी के करीबी सूत्र से जब धोनी के इस मैच में कॉमेंट्री करने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा धोनी कॉमेंट्री कर ही नहीं सकते। बीसीसीआई के मौजूदा संविधान के अनुसार, धोनी का कॉमेंट्री करना हितों का टकराव होगा। धोनी इस समय भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे है। इसके अलावा भी वह कई चीजों से जुड़े हुए है। ऐसे में वो किसी चैनल के लिए कमेंट्री नहीं कर सकते है। धोनी के कमेंट्री नहीं करने से उनके फैंस को जरूर झटका लगेगा। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर है। पहले वो आर्मी की ड्यूटी निभाने के लिए क्रिकेट से दूर रहे उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हुए टूर्नामेंट में भी वो दिखाई नहीं दिए। धोनी के बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलने के बाद धोनी के संन्यास के बारे में चर्चा और भी तेज हो गई थी। धोनी को लेकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा था कि वो धोनी से आगे बढ़ चुके है और पंत उनकी जगह विकल्प होंगे जिन्हें तैयार किया जा रहा। 

हालांकि अगर पंत के प्रदर्शन पर नजर डाली जाएं तो यह काफी निराशानजक रहा है। पंत लगातार बुरा प्रदर्शन कर रहे है और उनकी जगह टीम इंडिया को कुछ नए युवा खिलाड़ियों को मौका देने की जरूरत है। वहीं धोनी की बात करें तो वो मैदान से दूर है। लेकिन आने वाले समय में वो क्रिकेट में वापसी कर सकते है। जनवरी के दौरान धोनी फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर देंगे। इससे पहले वो अपने फिटनेस पर काम कर रहे है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप टी-20 का आयोजन होने जा रहा है। अगर उस टूर्नामेंट में धोनी को खेलना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन से सबको साबित करना पड़ेगा। क्योंकि धोनी के स्ट्राइक रेट में पिछले कुछ समय से काफी गिरावट आई है। और युवाओं के खेल टी-20 में धोनी को ऑस्ट्रेलिया जाना है तो उन्हें साल 2020 को अपने नाम करना होगा। उम्मीद है धोनी जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे और माइक से नहीं बल्ले से अपने फैंस को खुशी देंगे।

- दीपक कुमार मिश्रा

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका