महेश भट्ट पैसे देकर आलिया भट्ट से करवाते थे ये काम, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे

By प्रिया मिश्रा | Feb 25, 2022

आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल है। अपनी पहली ही फिल्म से आलिया ने साबित कर दिया था कि वे एक बेहतरीन अदाकारा हैं। आज के समय में आलिया भट्ट ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। आलिया के पिता महेश भट्ट भी बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक हैं। लेकिन आलिया की सफलता के पीछे उनके पिता नहीं, बल्कि उनकी खुद की मेहनत का हाथ है। खुद महेश भट्ट ने इस बात को स्वीकार किया है कि अब उन्हें लगता है कि आलिया को उनकी जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ना कोई बीवी, ना बच्चा तो आखिर कौन होगा सलमान खान की करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

इस इंटरव्यू में महेश भट्ट में आलिया भट्ट से जुड़ा एक खुलासा भी किया। महेश ने बताया कि जब आलिया छोटी थी तो 500 रुपए के लिए मेरे पैरों में क्रीम लगती थीं। लेकिन आज उसने अपनी मेहनत और लगन से इतना पैसा कमाया है जितना मैं बीते 50 साल की जिंदगी में भी नहीं कमा पाया। महेश भट्ट ने आगे कहा, "दुनिया दर्शकों से भरी है और इसलिए कलाकार बनने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। मेरे मन में उन लोगों के लिए सम्मान है जो कड़ी मेहनत के साथ फिल्म बनाते हैं। उनके रास्ते में जो कुछ भी आता है, उससे लड़ते हैं और फिर से खड़े होकर शुरू करते हैं। ये खासतौर पर उन लोगों के लिए जो बेहद कम उम्र में सफलता की बुलंदियों को छूते हैं।"

इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने शेयर किए कास्टिंग डायरेक्ट के साथ चैट के स्क्रीनशॉट, कहा -

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म  रिलीज हो गई है। इसके अलावा आलिया आरआरआर में जूनियर एनटीआर और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें