महिला कांग्रेस ने जूते-चप्पल पहनकर किया हनुमान चालीसा का पाठ, बीजेपी ने जताई आपत्ति

By सुयश भट्ट | Jan 15, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान का आगाज किया था। भोपाल में महिला कांग्रेस ने पीसीसी कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ कर अभियान की शुरुआत की गई।

इसे भी पढ़ें:शिवराज सरकार का अजीब आदेश, सुबह- दोपहर अभिभावक और छात्र बजाएंगे थाली 

दरअसल बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि महिला कांग्रेस की बगुला भक्ति आज सामने आ गई है। चप्पल-जूते पहन कर जो हनुमान चालीसा का पाठ किया है। ये न केवल हिंदुओं का अपमान है अपितु सम्पूर्ण सनातन संस्कृति का घोर अपमान है।

उन्होंने आगे ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे दुख है कि कांग्रेस का स्तर इतना गिर गया कि सत्ता के लोभ में कांग्रेस नेता लगातार हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में कोरोना का महाविस्फोट, बीते 24 घंटे में मिले 5 हजार से ज्यादा मरीज

वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई है और पीसीसी चीफ से जूते पहनकर हनुमान चालीसा पढ़ने वालों पर कार्रवाही की मांग की है। मंच संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हमने पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ से मांग की है कि जूते पहनकर हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों को पार्टी से निकालें। धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण