By एकता | Apr 20, 2023
टीवी की मशहूर अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी दिलकश तस्वीरों के साथ दुनिया और ट्रोलर्स को बता दिया है कि उन्होंने ब्रेकअप से दुखी होने की बजाय खुद को खुश रहना चुना है। माहिरा की ये बड़ी सी मुस्कुराहत से भरी तस्वीरें देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें, अभिनेत्री का हाल ही में उनके लंबे समय के बॉयफ्रेंड पारस छाबरा से ब्रेकअप हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेकअप के बाद अभिनेत्री काफी बुरे दौर से गुजर रही थीं। हालाँकि, उनकी तस्वीरें कुछ और ही हाल बयां कर रही हैं।
माहिरा ने खुले बालों, सिंपल मेकअप और नथनी के साथ अपने इस एक्स्ट्रा सेक्सी लुक को कम्पलीट किया है, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। अभिनेत्री के फैंस उनकी इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन अभिनेत्री की तारीफों से भर गया है। एक यूजर्स ने माहिरा की तारीफ़ में लिखा, 'येलो ड्रेस में कुड़ी किन्नी सोहनी लगदी'। एक अन्य यूजर्स ने लिखा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है'।