उन्नाव: HPCL में लगी आग पर काबू पाया, 3 मजदूर झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2019

उन्‍नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एलपीजी गैस संयंत्र में बृहस्पतिवार को आग लगने के दो घंटे के बाद उस पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में तीन मजदूर झुलस गये हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी देवेन्‍द्र कुमार पाण्‍डेय और पुलिस अधीक्षक एम पी वर्मा सहित जिले के अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आग पर करीब दो घंटे में काबू पा लिया गया। यह संयंत्र उन्नाव कोतवाली इलाके में दही चौकी क्षेत्र में स्थित है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को बंद कराने के साथ ही एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को खाली करा लिया। 

इस बीच, लगातार लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाते रहे। संयंत्र की ओर जाने वाले रास्ते को सील कर वहां आने-जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। दमकल कर्मियों और संयंत्र के प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेवा लाल ने बताया कि एचपी गैस रीफिलिंग संयंत्र में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे सुभाषचंद्र (52), मोहम्मद गुफरान (28) तथा मोहम्मद आसिफ (22) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का जिला अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 23 लोगों की मौत, अन्य 27 जख्मी

इस बीच, एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी थी जो दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा ली गई। स्थिति सामान्य हो गई है। आग से झुलसे संयंत्र के तीन मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। उन्‍होंने बताया कि संयंत्र से मिली जानकारी के अनुसार, टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद आग लगी थी। आग लगने के कारण लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को उन्नाव रेलवे स्टेशन पर और कानपुर जाने वाली गाड़ियों को सोनिक तथा अजगैन स्टेशन पर रोका गयालेकिन अब आग पर काबू पा लिये जाने के बाद यातयात को खोल दिया गया है।

क्या NSA बोल्टन को निकाला गया या फिर उन्होंने इस्तीफा दिया, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

Horoscope 08 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल