उत्तराखंड में AAP को लगा बड़ा झटका, मेजर जनरल सीके जखमोला कांग्रेस में हुए शामिल

By अनुराग गुप्ता | Feb 03, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आयाराम गयाराम की राजनीति जोरो-शोरो पर चल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी उपाध्यक्ष मेजर जनरल सीके जखमोला ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Elections: भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र 

आम आदमी पार्टी से मोहभंग के सवाल पर मेजर जनरल सीके जखमोला ने कहा कि मैं सवा साल तक पार्टी में रहा और जाना कि आम आदमी पार्टी देश सेवा नहीं बल्कि सत्ता पाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में यह लोग ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के सिवा आप जनसहयोग नहीं कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान