Tihar Jail से Yasin Malik का बड़ा फैसला, पत्नी Mushaal Malik को तलाक देने के लिए Jammu Court में दिया हलफनामा

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2026

प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को तलाक देने का फैसला किया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक ने जम्मू की एक अदालत को हलफनामा भेजकर अपने इस फैसले की जानकारी दी है और लंबे समय से अलग रहने का हवाला दिया है। मलिक ने हलफनामे में कहा कि उन्होंने पिछले आठ सालों से मुशाल से बात नहीं की है और उन्हें न तो फ़ोन पर और न ही वीडियो कॉल के ज़रिए उनसे बातचीत करने की इजाज़त दी गई है।

इसे भी पढ़ें: शाम 6 बजे के Top News: Disha Salian केस में CBI जांच, Nepal में बाढ़ से 1127 मौतें

उन्होंने तलाक़ लेने की वजह बताते हुए कहा, "तुम मुझसे 20 साल छोटी हो, और मैं नहीं चाहता कि तुम अपनी बाकी ज़िंदगी मेरे हालात का बोझ ढोते हुए या एक विधवा की तरह बिताओ। इसलिए, मैं तुमसे गुज़ारिश करता हूँ कि तुम हिम्मत जुटाओ और सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू करो। हलफ़नामे में लिखा था, मेरी किस्मत मुझे जहाँ भी ले जाए, मेरी दुआएँ, प्यार और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे। फाँसी पर चढ़ाए जाने से पहले, मैंने हमारे निकाह के बंधन से तुम्हें आज़ाद करने का फ़ैसला किया है।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी