आतंकी हमले में शहीद हुए संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक “मेजर” की शूटिंग जुलाई से फिर से शुरू होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

मुंबई। तेलुगु अभिनेता अदिवि शेष ने शनिवार को कहा कि 2008 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनने वाली उनकी फिल्म की शूटिंग जुलाई में फिर से शुरू होगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले 35 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 193 नये मामले, सात और लोगों की मौत

शेष ने निर्माता शरत चंद्र के साथ एक चित्र साझा किया और लिखा, “हमने जब पिछले साल मेजर फिल्म शुरू की थी तब चितकुल इतना ठंडा नहीं था। बेहतरीन नजारों और अच्छे लोगों ने हमारा साथ दिया। जुलाई में फिल्म की शूटिंग फिर शुरू होगी। यह कहानी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन से प्रेरित है।” यह फिल्म एक साथ तेलुगु और हिंदी में शूट की जा रही है और इसके निर्देशक शशि किरण हैं।

प्रमुख खबरें

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड