दमोह के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाये: विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Apr 07, 2021

दमोह। भारतीय जनता पार्टी दमोह के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है, चाहे इस क्षेत्र के विकास के लिए सतधरू, सीतानगर, जुझार जैसी जल परियोजनाएं की स्वीकृति हो या यहां के युवाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी द्वारा मेडिकल कालेज की स्वीकृति की मांग हो। भाजपा ने इस क्षेत्र और यहां की जनता का हमेशा ध्यान रखा है। दमोह में विकास का क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को आगामी 17 अप्रैल को भारी मतों से विजयी बनायें। यह अपील भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को साहू समाज की धर्मशाला में मां कर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, साहू समाज के जिला अध्यक्ष संतोष साहू, सत्येन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: दमोह उप चुनाव सभा के दौरान कमलनाथ ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा सच्चाई का साथ देना

गरीब कल्याण में जुटे हैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री

शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज कर्मशील समाज है, जिसनें हमेशा भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है। साहू समाज ने दमोह के विकास में हमेशा सहभागिता की है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर समाज और हर वर्ग की चिंता की है। पिछले 15 वर्षों में भाजपा की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई, जिसका लाभ हर समाज, हर वर्ग को मिला। उन्होनें कहा कि दुर्भाग्य से प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ सरकार रही। जिसनें भाजपा सरकार के समय शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से उनका हक छीना। उन्होनें कहा कि 15 महीने बाद मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और गरीबों के लिए योजनाओं का फिर से क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब कल्याण के मिशन में जुटे हुए है।

 

इसे भी पढ़ें: इंदौर पुलिस मारपीटा घटना पर मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी

शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव दमोह के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी संगठन लड़ रहा है। चुनाव में प्रत्याशी जरूर होता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ता है और चुनाव जीतता है। उन्होनें कहा कि जिस तरह हर चुनाव में साहू समाज ने भाजपा का साथ दिया है, इस चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास व्यक्त कर पार्टी प्रत्याशी भाई राहुल लोधी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनायें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि साहू समाज के मान-सम्मान में भारतीय जनता पार्टी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा

Donald Trump ने Satya Nadella को किया सम्मानित, Microsoft के काम की सराहना की