प्रशासनिक कार्यों में कन्नड़ का पूर्ण उपयोग करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें: कर्नाटक सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2025

कर्नाटक सरकार ने अधिकारियों को राज्य के सभी विभागों और जिला प्रशासन के कामकाज में प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए कन्नड़ का व्यापक रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने मंगलवार को इस संबंध में परिपत्र जारी किया। परिपत्र में कहा गया है, कन्नड़ में कामकाज के लिए जारी किए गए कई परिपत्रों के बावजूद, कन्नड़ विकास प्राधिकरण ने बताया है कि निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

इस संदर्भ में, यह दोहराया जाता है कि निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाना चाहिए, और उनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का यह कर्तव्य है कि वे प्रशासन में नीति को पूरी तरह से और सभी स्तरों पर लागू करें। इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि आंतरिक पत्राचार कन्नड़ में ही किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

शेरों की धरती...इथोपिया की संसद में पीएम मोदी का भाषण सुन हिल गए दुश्मन!

जब कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, तो फिल्मों से निकाल दिया गया, Malti Chahar के खुलासे ने सबको किया हैरान

टाटा सिएरा ने आते ही बाजार में मचा दी धूम, 24 घंटे में हासिल की 70,000 से ज़्यादा बुकिंग्स

फेंका जहरीला पानी! इमरान के समर्थकों के साथ ये क्या हो रहा? Video हिला देगा