Make in India ने फिर मनवाया अपना लोहा, रक्षा उत्पादन मूल्य में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि

By अभिनय आकाश | Jul 05, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यह महत्वपूर्ण वृद्धि देश के रक्षा उत्पादन मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि का प्रतीक है। सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि रक्षा उत्पादन का कुल मूल्य इस वर्ष ₹1,26,887 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के आंकड़ों से अधिक है।  रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 2023-24 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नए मील के पत्थर पार कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, क्या इसमें शामिल होने इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी?

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक ₹35,000 करोड़ के रक्षा निर्यात सहित ₹1,75,000 करोड़ का स्वदेशी रक्षा विनिर्माण हासिल करने का लक्ष्य रखा है। विशेष रूप से कई वैश्विक कंपनियों ने भारत के साथ महत्वपूर्ण रक्षा और एयरोस्पेस ज्ञान साझा किया है या साझा करने का इरादा दिखाया है। व्यापार करने में आसानी के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कई नीतिगत सुधार लागू किए गए हैं, जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को आपूर्ति श्रृंखला में एकीकरण करना शामिल है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात ₹21,083 करोड़ (लगभग 2.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 32.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जब यह आंकड़ा ₹15,920 करोड़ था।

प्रमुख खबरें

मैं भी हूं Brij Bhushan की Victim, कुश्ती में कमबैक के ऐलान के साथ Vinesh Phogat का बड़ा खुलासा

Delhi AC Blast में 9 की मौत! इन वजहों से एसी बनता है टाइम बम, ये 5 गलतियां कभी न करें

Supreme Court से राहत के बाद Pawan Khera का Delhi में भव्य स्वागत, बोले- संविधान जीता, दमनकारी मशीनरी हारी

Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर