न मशीन चाहिए, न महंगे सामान! कुकर में ऐसे बनाएं Restaurant Style Himalayan Thukpa

By एकता | Sep 08, 2026

अगर आपको भी अलग-अलग देशों की रेसिपी ट्राई करना पसंद है, लेकिन महंगे या आसानी से न मिलने वाले इंग्रीडिएंट्स और फैंसी किचन मशीनों की वजह से आप इन्हें घर पर नहीं बना पाते, तो यह रेसिपी आपके काम की है।

सामग्री एक नजर में

होममेड एगलेस नूडल्स के लिए: 1 कप मैदा या आटा, ¼ चम्मच हल्दी, एक चुटकी नमक, 1 चम्मच तेल और जरूरत के अनुसार पानी।

थुकपा के लिए: 2 चम्मच तेल, 1 हरी मिर्च, 5-6 लहसुन की कलियां, 1 प्याज, 2 टमाटर की प्यूरी, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा आलू, 1 गाजर, ½ कप भीगे हुए काले चने, ½ कप भीगे हुए हरे मटर, जरूरत के अनुसार पानी और 1-2 चम्मच तिमूर चिली पेस्ट (ऑप्शनल)।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2026: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं कान्हा की पसंदीदा माखन-मिश्री

घर पर बनेंगे एगलेस नूडल्स

इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि इसमें नूडल्स भी घर पर ही तैयार किए जाते हैं। इसके लिए आपको मैदा या आटा, हल्दी, नमक, तेल और पानी चाहिए। एक बाउल में 1 कप मैदा या आटा लें। इसमें हल्दी, थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए रख दें।

इसके बाद आटे को दो हिस्सों में बांटकर पतली रोटी की तरह बेल लें। ऊपर से थोड़ा आटा छिड़कें, इसे मोड़ें और चाकू की मदद से पतली स्ट्रिप्स काट लें। इस तरह आपके होममेड एगलेस नूडल्स तैयार हो जाएंगे।

अब तैयार करें थुकपा का मसाला

थुकपा बनाने के लिए प्रेशर कुकर में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कुचला हुआ लहसुन और प्याज डालकर भूनें। प्याज के नरम होने तक इसे पकाएं। अब इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल थोड़ा अलग दिखाई न देने लगे। इसके बाद इसमें कटे हुए आलू, गाजर, भीगे हुए काले चने और हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

कुकर में ऐसे पकाएं थुकपा

सब्जियों में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें। सब्जियां नरम होने तक इन्हें पकाएं। सब्जियां पकने के बाद कुकर खोलें और जरूरत के हिसाब से थोड़ा और पानी डालें। ध्यान रखें कि थुकपा की कंसिस्टेंसी थोड़ी सूपी यानी ज्यादा पानी वाली होनी चाहिए। अब इसमें घर पर बनाए हुए नूडल्स डालें और कुकर बंद करके 1 सीटी आने तक पकाएं।

इसे भी पढ़ें: सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

आखिर में डालें ये खास हिमालयन फ्लेवर

कुकर खोलने के बाद इसमें तिमूर चिली पेस्ट डालें। यह ऑप्शनल है, लेकिन इससे थुकपा में एक खास हिमालयन स्वाद और हल्की तीखी खुशबू आ जाती है। बस तैयार है आपका गरमा-गरम हिमालयन वेज थुकपा विद होममेड एगलेस नूडल्स। इसे गर्मागर्म सर्व करें और घर बैठे हिमालय के स्वाद का मजा लें।

View this post on Instagram

A post shared by Rinchen Wangdi Bhutia (@vlogginkitchen)

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड