सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

 Bread Breakfast Recipes
AI Image

सुबह के नाश्ते में विविधता और समय की बचत के लिए ब्रेड आधारित व्यंजन एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं। गार्लिक बटर, चीज टोस्ट और मसाला ब्रेड जैसी रेसिपीज न केवल केवल 5 मिनट में तैयार होती हैं बल्कि दैनिक दिनचर्या को सुगम बनाती हैं। सामग्री का सही संतुलन और आसान विधि इन त्वरित व्यंजनों को हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

सुबह-सुबह नास्ता को लेकर बड़ी टेंशन होती है कि क्या बनाया जाए। ऐसे में दिमाग में सबसे पहले ब्रेड का नाम ही आता है। इससे झटपट तरीके से कुछ भी बनाया जा सकता है। कुछ लोग ब्रेड टोस्ट बनाकर या जैम लगाकर खाते हैं। रोजाना खाकर लोग बोर भी हो जाते हैं।

ब्रेड के चारों कोनों और किनारों को चाकू से काटकर अलग करके आप हर दिन ऐसा नाश्ता तैयार कर सकती हैं, जिसे बनाने और खाने के लिए आपको काफी इंतजार नहीं करना होगा। चलिए आपको बताते हैं ब्रेड से बनने वाले इन झटपट नाश्तों के बारे में विस्तार से-

5 मिनट में बनने वाला ब्रेड से बना नाश्ता

गार्लिक बटर ब्रेड

इसके लिए आपको मिक्सी में बटर, लहसुन, थोड़ा ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स मिलाना है और पीस लेना है। फिर ब्रेड के तवे पर रखकर हल्का सेक लें और मिक्सी में पीसा गार्लिक पेस्ट लगाकर खाएं। खाने में टेस्टी लगेगा और इसे आप बचे हुए पेस्ट को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

चीज ब्रेड टोस्ट

इस नाश्ते को आप जल्दी बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। चीज ब्रेड टोस्ट बनाने के लिए ब्रेड के किनारे हटा लें, इसके बाद बीच वाले हिस्से पर थोड़ा मक्खन लगाएं और ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें। स्वाद बढ़ाने के लिए ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। अब इसे तवे पर ढककर 2-3 मिनट पकाएं और गरमा-गरम चीज टोस्ट खाने के लिए तैयार है। 

मसाला ब्रेड

कुछ चटपटा खाने के लिए आप मसालेदार ब्रेड को तैयार हो सकते हैं। इसके लिए ब्रेड के चारों किनारे हटाकर बीच वाले हिस्सों को छोटा-छोटा काट लें। अब तवे पर थोड़ा तेल या मक्खन डालें और इसमें बारीक कटा हुआ प्याज टमाटर और थोड़ा नमक डालकर भून लें। फिर ब्रेड टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दें। यह खाने में स्वाद लगता है और कुछ अलग भी लगता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़