Summer Recipes: घर पर बनाएं 5 मिनट में Watermelon Mint Cooler, गर्मी से मिलेगी राहत

By एकता | Apr 12, 2025

गर्मियों में खुद को तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप क्या पीते हैं? नारियल पानी, फलों का जूस, छाछ, नींबू पानी? ये सभी विकल्प न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनका हर दिन सेवन करना थोड़ा बोरिंग हो सकता है। तो क्या करें? तरबूज पुदीना कूलर पिएं।

तरबूज पुदीना कूलर बनाने के लिए आपको बस कुछ ताजा तरबूज, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, और थोडा सा शहद चाहिए। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर आप एक स्वादिष्ट और ताजगीभरा पेय बना सकते हैं जो गर्मियों के मौसम में आपको तरोताजा रखेगा। तो अगली बार जब भी आपको गर्मी से राहत पाने के लिए एक ताजा पेय चाहिए, तो तरबूज पुदीना कूलर जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: Summer Recipes: बोरिंग गर्मियों में इस स्वादिष्ट, ठंडे और क्रीमी नो-बेक Mango Cheesecake का आनंद लें

तरबूज पुदीना कूलर बनाने के लिए क्या चाहिए?

- 4 कप तरबूज के टुकडे (बिना बीज वाले)

- 1/4 कप ताजा पुदीना पत्तियां

- 1/2 कप नींबू का रस

- 1/2 कप शहद

- नमक (वैकल्पिक)

- बर्फ के टुकडे

इसे भी पढ़ें: Summer Recipes: गर्मियों के उमस भरे दिनों में अपने टेस्ट बड्स को खुश करने के लिए घर पर बनाएं Mango Panna Cotta

कैसे बनाएं तरबूज पुदीना कूलर?

1. तरबूज के टुकडों को ब्लेंडर में पीस लें और एक चिकनी प्यूरी बनाएं।

2. प्यूरी को एक महीन जाली वाली छलनी से छान लें ताकि अतिरिक्त गूदा निकल जाए।

3. एक बडे जग में, छनी हुई तरबूज की प्यूरी, ताजा पुदीना पत्तियां, नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।

4. आपका ड्रिंक तैयार है, आप चाहें तो इसे सर्व करने से पहले 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं या फिर इसमें बर्फ के टुकडे डालकर तुरंत पी सकते हैं।

5. तरबूज पुदीना कूलर के स्वाद को संतुलित करने के लिए आप इसमें थोडा नमक मिला सकते हैं।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh