‘सन राइज’ और ‘मूथोन’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीते पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉक्यूमेंटरी ‘सन राइज’ और गीतू मोहनदास निर्देशित ‘मूथोन’ ने 20वें न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में बड़े पुरस्कार जीते हैं। इस साल डिजिटल माध्यम से ही इस फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया। इस फिल्म महोत्सव में भारतीय उपमहाद्वीप की 45 से अधिक फीचर, लघु डॉक्यूमेंटरी दिखाई गईं। डिजिटल महोत्सव की शुरुआत 24 जुलाई को हुई थी और यह 10 दिन तक चला। इसमें असम, बंगाली, हरियाण्वी, हिंदी, अंग्रेजी, लद्दाखी, मैथिली, मलयालम, मराठी, नेपाली और तमिल की फिल्में दिखाई गईं। रविवार को पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया और इसमें फिल्म निर्माता, कलाकार तथा भारत और अमेरिका के कई अधिकारी मौजूद थे। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी (लघु) का पुरस्कार सौरव विष्णु निर्देशित ‘’टेलिंग पॉन्ड’ को दिया गया, जिसमें झारखंड के जादूगोड़ा के लोगों के स्वास्थ्य पर यूरेनियम खनन के प्रभाव को दिखाया गया है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार