Maldives के राष्ट्रपति Mohamed Muizzu अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे, Xi Jinping से करेगें मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2024

बीजिंग । मालदीव के नये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आठ से 12 जनवरी तक चीन की यात्रा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां घोषणा की। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारत के करीबी मित्र इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराने के बाद मालदीव के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वहीं पूर्व राष्ट्रपति यामीन के 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध थे, इसलिए मुइज्जू को चीन का मित्र बताया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई