कांग्रेस की अगर 40 से ज्यादा सीटें आईं तो क्या प्रधानमंत्री फांसी लगाएंगे: खड़गे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

बेंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 से कम सीटें मिलने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकलन गलत साबित हुआ तो क्या वह दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे। कर्नाटक में चिंचोली विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष राठौड़ के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि यहां बैठे लोग इस देश का भविष्य लिखने जा रहे हैं। सुभाष और हमारा भविष्य आपके हाथों में है, उनके (भाजपा-मोदी) के हाथ में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: देवगौड़ा, वीरप्पा मोइली और खड़गे को हार का सामना करना पड़ेगा: येदियुरप्पा

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि जहां भी वह (मोदी) जाते हैं, कहते हैं कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। क्या आपमें से कोई भी इसे मानता है? अगर हमें 40 सीटें मिल गयीं तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक में फांसी लगा लेंगे? 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद शोभा करंदलाजे ने खड़गे से इस बयान पर माफी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें इतने वरिष्ठ नेता से ऐसे अशोभनीय बयान की उम्मीद नहीं थी। इससे पहले खड़गे ने रैली में कहा कि मोदी खुद को पिछड़ी जाति का बताते हैं लेकिन वह केवल धनवानों की मदद कर रहे हैं। मौजूदा विधायक उमेश जाधव के इस्तीफे के बाद चिंचोली में उपचुनाव हो रहा है। जाधव हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये और गुलबर्गा से लोकसभा चुनाव लड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana