विजय माल्या नहीं देना चाहता है भारतीय बैंकों का बकाया, शुरू की कानूनी लड़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

लंदन। संकट में फंसे शराब व्यवसायी विजय माल्या ने भारतीय बैंकों के उससे बकाये की वसूली के प्रयासों को रोकने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की। भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में भारतीय बैंकों के एक समूह को माल्या के ब्रिटेन में एक चालू बैंक खाते में पड़े 2,60,000 पौंड की राशि हासिल करने का अंतरिम आदेश मिला था। यह आदेश भारतीय कर्ज वसूली न्यायाधिकरण ने दिया था। माल्या इसी आदेश के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यहां की अदालत की क्वींस बेंच डिवीजन में मास्टर डेविड कुक द्वारा मामले की सुनवाई के दौरान माल्या की कानूनी टीम ने इस अंतरिम आदेश को खारिज किए जाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: बैडमिंटन खिलाड़ी ली ने मलेशिया ओपन से नाम वापिस लिया

इस मामले में बाद की तारीख में फैसला आने की संभावना है। भारतीय बैंकों की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रही टीएलटी एलएलपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह सुनवाई जनवरी में बैंकों द्वारा हासिल किए गए एक तीसरे पक्ष के अंतरिम ऋण आदेश से जुड़ी है। साथ ही यह लंदन में आईसीआईआई बैंक में माल्या के चालू खाते में 2,60,000 पौंड के कोष से संबद्ध है।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी पर भड़का भगोड़ा माल्या, कहा- मुझे पोस्टर बॉय की तरह इस्तेमाल किया गया

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह भारतीय कर्ज वसूली न्यायाधिकरण द्वारा माल्या के खिलाफ दिए गए आदेश को लागू करने के प्रयासों का हिस्सा है। माल्या इस का विरोध कर रहे हैं और अदालत से अंतरिम आदेश को रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं।यदि इस पर अंतिम निर्णय आता है तो बैंकों को यह राशि भेज दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

BJP में गए Ravneet Bittu को Rahul Gandhi ने कहा गद्दार, मिला देश का दुश्मन वाला जवाब

BLA के हमलों से कांपा Pakistan, रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने मानी हार, कहा- इतने बड़े इलाके को संभालना सेना के बस की बात नहीं

बीच समुंदर बड़ी कार्रवाई, US ने मार गिराया ईरानी ड्रोन, खामनेई की धमकी से हड़कंप!

Prabhasakshi NewsRoom: Encounter पर सवाल उठाने वालों से Yogi ने ही कर दिया सवाल, Police गोली खाये या गोली मारे?