विपक्षी एकता को बल देने की कोशिश, दिल्ली में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की हुई मुलाकात

By अंकित सिंह | Apr 29, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर है। हालांकि, बड़ी खबर यह है कि ममता बनर्जी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 घंटे तक यह मुलाकात चली है। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात अभिषेक बनर्जी के आधिकारिक आवास पर हुई है। आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के भतीजे होने के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव भी हैं। मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान तो अब तक नहीं आया है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया है।

राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए दिल्ली में हैं ममता

राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली आई हुई हैं। वह राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलाकात करेंगे। हालांकि नरेंद्र मोदी से उनके औपचारिक मुलाकात की कोई खबर नहीं है। उन्होंने यह भी कह दिया है कि वे प्रधानमंत्री से बिना मिले बंगाल लौट जाउंगी क्योंकि मई दिवस और ईद के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उन्हें कई जगह जाना भी है। ममता ने कहा था कि उन्होंने अपनी वापसी का टिकट बुक करा लिया है। यही कारण है कि मैं इस बार प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कर पाऊंगी। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए मैंने समय नहीं लिया है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद