अखिल गिरि के विवादास्पद बयान पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, बोलीं- राष्ट्रपति के प्रति उनके मन में गहरा सम्मान

By अंकित सिंह | Nov 14, 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी ने एक विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद से भाजपा जबरदस्त तरीके से ममता बनर्जी पर हमलावर थी। आज ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति पर अखिल गिरी के बयान को लेकर माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर आगे ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति को लेकर कहा कि वह एक बहुत अच्छी महिला हैं। बेहद प्यारी महिला हैं। मैं अपने विधायक के शब्दों की निंदा करती हूं और माफी भी मांगती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अखिल ने जो किया है वह पूरी तरीके से गलत है। 

 

इसे भी पढ़ें: जब बच्चों से बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू- Life is a one way traffic, पीछे तो हटना नहीं, आगे ही बढ़ते रहना है


अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि की टिप्पणी की निंदा करती हूं। अखिल ने जो किया है, वह गलत है। हम ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करते। मैं अपनी पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं, क्योंकि वह मेरे पार्टी सहयोगी हैं। पार्टी पहले ही अखिल गिरि को आगाह कर चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी ने गलती की है और हम इसका विरोध कर रहे हैं, हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही ममता ने कहा कि लेकिन हर दिन बयान देने के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और जो झूठ जारी है वह अस्वीकार्य है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। 

 

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर बंगाल के मंत्री की टिप्पणी पर बोले अर्जुन मुंडा, आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने को TMC नहीं पचा पा रही


ममता ने यह भी कहा कि बोलना एक कला है। मैं कभी-कभी 'किंभुतकिमाकर' (अंग्रेज़ी में अजीब अर्थ) शब्द का प्रयोग करती हूँ। उन्होंने कहा कि अगर मैं कभी भी कोई बुरा शब्द बोलती हूं, तो मैं उसे तुरंत वापस ले लेती हूं और हमें निश्चित रूप से वह अधिकार है। किसी की ओर अंगुली उठाये बगैर मुख्यमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि गिरि को अतीत में ‘डारकाक’ (कौआ) कहा गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शक्ल-सूरत पर टिप्पणी को लेकर हाल में गिरि की कड़ी आलोचना हुई है। गिरि ने अपनी टिप्पणी का वीडियो वायरल हो जाने के बाद इसको लेकर माफी मांगी थी।

प्रमुख खबरें

नया कोल्ड वार क्या है? किनके बीच चल रहा है? इसमें भारत किस भूमिका में है?

युद्ध, संघर्ष, सत्ता परिवर्तन, तख्तापलट और अस्थिरता से साल भर जूझती रही दुनिया

Prime Minister Modi 2026-27 के बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात

Uttar Pradesh की कानून-व्यवस्था का मॉडल दूसरे राज्यों के लिये उदाहरण : Adityanath