द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर बंगाल के मंत्री की टिप्पणी पर बोले अर्जुन मुंडा, आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने को TMC नहीं पचा पा रही

अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदायों को परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे (टीएमसी) इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आदिवासी महिला अब भारत की राष्ट्रपति है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका (टीएमसी नेता अखिल गिरि) भंडाफोड़ हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम महिला हैं और उनके कैबिनेट के एक मंत्री ने हमारे आदिवासी राष्ट्रपति पर ऐसी अभद्र टिप्पणी की है। यह हमारी अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी प्रभावित करता है।
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? द्रौपदी मुर्मू पर ममता के मंत्री का विवादित कमेंट, बाद में दी सफाई
अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदायों को परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प.बंगाल : 12 नवंबर से शुरू होगा ‘घूम’ उत्सव, तीन सप्ताह तक चलेगा आयोजन
बता दें कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी एक वीडियो में कहते हुए नजर आते है कि 'हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति (भारत के) के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं? शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में अशांति की घटना के बाद अखिल गिरि यहां पहुंचे थे।
अन्य न्यूज़












