Supreme Court on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अर्जी पर तुरंत सुनवाई से इनकार

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2024

बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका लगा है। संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हमले की जांच में सीबीआई को मामला सौंपे जाने को लेकर कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने तुरंत सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लेकिन सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इनकार कर दिया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली एकल न्यायधीश की बेंच ने कहा कि आप चीफ जस्टिस के सामने सुनवाई के लिए आग्रह कीजिए। वही सुनवाई की तारीख तय करेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखली मामले में सीबीआई जांच के निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें: Shahjahan Sheikh को आज ही CBI को सौंपें, हाईकोर्ट ने बंगाल पुलिस को दिया निर्देश

सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में लेने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया। एजेंसी की एक टीम शेख को हिरासत में लेने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ कोलकाता स्थित सीआईडी कार्यालय भी पहुंची, लेकिन उसे हिरासत नहीं सौंपी गई। सीआईडी ने कहा कि संदेशखालि के नेता को केंद्रीय एजेंसी को नहीं सौंपा गया, क्योंकि राज्य सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने यूपी के बुलंदशहर से इन्फ्लुएंसर Swatantra Bhardwaj को हिरासत में लिया

Monza Circuit पर Ferrari की दमदार शुरुआत, Charles Leclerc टॉप पर तो Colton Herta की कार में आई खराबी

Yogi Adityanath बोले- हमारी आस्था को नष्ट करने वाले इतिहास के पन्नों में मिट गए

Mike Hesson का बड़ा खुलासा: Rizwan और Imam-ul-Haq को हटाने के फैसले में मेरा कोई हाथ नहीं, PCB पर फोड़ा ठीकरा