पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में अगले सप्ताह प्रशासनिक समीक्षा बैठकें कर सकती हैं ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह तीन जिलों में प्रशासनिक समीक्षा बैठकें कर सकती हैं, जिनमें से पहली बैठक 20 जनवरी को मुर्शिदाबाद में होने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उसी दिन मालदा जाकर 21 जनवरी को समीक्षा बैठक कर सकती हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘ममता 22 जनवरी को अलीपुरद्वार में प्रशासनिक समीक्षा बैठक कर सकती हैं और अगले दिन वह अलीपुरद्वार में सुभाषिनी चाय बागान में नेताजी की जयंती मनाएंगी।

प्रमुख खबरें

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र

Nagpur से तीन लोग शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी में पकड़े गए