2021 में भी कायम रहा ममता बनर्जी का जादू, भाजपा के लिए बंगाल में चुनौतीपूर्ण रही स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में दिया नारा ‘खेला होबे’ इस पूरे साल चर्चा का केन्द्र बना रहा... वहीं, सत्ता में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की वापसी और भाजपा की हार के बीच राज्य में राजनीतिक उथर-पुथल देखी गयी। राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। हालांकि नंदीग्राम सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा उलट-फेर करते हुए नंदीग्राम सीट पर बनर्जी को मात दी। बाद में बनर्जी ने अपने गढ़ भवानीपुर में उपचुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। बंगाल में चुनाव के हुई राजनीतिक हिंसा ने राज्य को हिलाकर रख दिया और चुनाव में धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए गए। 

इसे भी पढ़ें: 'मोदी मुक्त भारत' का सपना ख्याली पुलाव से कम नहीं, ममता को मजबूती के लिए कांग्रेस के साथ नहीं करनी चाहिए रस्सा-कशी

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और पश्चिम बंगाल पुलिस का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच कर रहा है, जिसमें कई लोग हताहत हुए और मकानों तथा कई इमारतों में आग लगा दी गई थी। मुख्य विपक्षी दल भाजपा की चुनावी रैलियों में उसके लगभग सभी शीर्ष नेताओं ने ‘‘हिंदुत्व’’ की बात की। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने भगवा पार्टी को रोकने के लिए ‘‘बांग्ला गौरव’’ का आह्वान किया और 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीट पर जीत हासिल की। वहीं, भाजपा को 77, निर्दलीय और आईएसएफ के उम्मीदवार को एक-एक सीटें मिली। ‘करो या मरो’ वाले विधानसभा चुनाव में, 34 साल तक बंगाल पर शासन करने वाला वाम मोर्चा खाता भी नहीं खोल पाया और कांग्रेस के हाथ भी एक सीट भी नहीं आई। बंगाल में बड़ी जीत के बाद जोश से भरी तृणमूल ने त्रिपुरा, मेघालय और गोवा में भी अपनी पार्टी का विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के बाद भी, बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच गतिरोध साल भर जारी रहा। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला

Asian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व