राष्ट्रीय राजनीति में पकड़ बनाने की कोशिशों में जुटीं ममता बनर्जी, दिल्ली में तय करेंगी एजेंडा

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 24, 2021

नयी दिल्ली। ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जिसकी वजह से सियासी गलियारों में सरगर्मी का तेज हो गई हैं। ममता बनर्जी और टीएमसी सांसदो का एक एजेंडा तो त्रिपुरा  में हो रही हिंसा का मसला उठाना है। सोमवार को टीएमसी के 16 सांसदो ने इस मसले पर बातचीत के लिए गृहमंत्री से मिलने का समय मांगा था लेकिन फौरन वक्त नहीं मिलने पर वो संसद के बाहर धरने पर भी बैठ गए। आमतौर पर त्रिपुरा सियासी रूप से शांत राज्य माना जाता है पर सियासी जानकार वहां हुई हिंसा को नगर निकाय चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। टीएमसी की युवा नेता शायनी घोष को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है। इसके बाद टीएमसी ने त्रिपुरा के चुनाव को रद्द कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी  जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: TMC में शामिल हुए अशोक तंवर बोले, भाजपा को हरा सकती हैं ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी की राजनैतिक महत्वकांक्षा किसी से छिपी हुई नहीं है वो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की नेता बनना चाहताी हैं। इससे पहले ममता जुलाई में दिल्ली आई थीं और विपक्षी नेताओं से मिली थीं और इशारा किया था कि विपक्ष को 2024 के लिए एक साथ आना होगा। ममता इस बार भी दिल्ली में हैं और जानकार मानतें हैं कि ममता की ये सारी कवायद विपक्ष को एक छतरी के नीचे लाने भर की नही हैं बल्कि वो विपक्ष का चेहरा बनना चाहती हैं। अब वो इसमें कितना कामयाब हो पाती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत