ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा के बिना देश होगा बेहतर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

बलरामपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि देश में ‘राजभवन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक’ सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों का भगवाकरण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (तृणकां) सुप्रीमो ने ‘भाजपा भारत छोड़ो’ का नारा दिया और दावा किया भाजपा के बिना देश बेहतर होगा। उन्होंने यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘राजभवन से प्रधानमंत्री कार्यालय तक, सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों में भाजपा ने अपना साइनबोर्ड टांग दिया है।’’


यह भी पढ़ें: नहीं माने बड़बोले सिद्धू, पाकिस्तान में उठा दिया राफेल मुद्दा

मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों में भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े कर अपने तरफ से एक नया मोर्चा खोलने का भी ऐलान किया।।उन्होंने कहा कि तृणमूल ने भाजपा शासित असम और झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम