ममता ने संताली लेखक रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को संताली लेखक और शिक्षक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने संतालियों के प्रति मुर्मू के योगदान के सम्मान में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रसिद्ध भाषाविद् और ‘ओलचिकी’ लिपि के आविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू को उनकी जयंती पर मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।’’

मुर्मू एक लेखक थे जिन्होंने संताली के लिए ‘ओलचिकी’ लिपि विकसित की थी। संताली लोगों के पास 19वीं शताब्दी तक लिखने की कोई नहीं थी, जिसके कारण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ज्ञान और जानकारी मौखिक रूप से प्रसारित होती थी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मेरे संताल भाइयों और बहनों के लिए उनके असाधारण योगदान को मान्यता देते हुए हमारी सरकार ने उनकी (मुर्मू की) जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस मार्गदर्शक कदम का अब अन्य जगहों पर भी अनुसरण किया जा रहा है। हमने एक कॉलेज का नाम भी उनके नाम पर रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक बार फिर उन्हें आदर के साथ नमन करती हूं।

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पांच लोगों की मौत

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की