दिल्ली पहुंची ममता ने कहा- हिंदी PM मोदी से सीखी और गुजराती का 'केम छो' अमित शाह से सीखा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां बुधवार को कहा कि पूरे देश में ‘खेल होगा।’ वहीं, उन्होंने चुनाव में मशहूर हुए अपने नारे ‘खेला होबे’ (खेल होगा) से भाजपा को चुनौती दी, जिससे उन्होंने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विधानसभा चुनाव में शिकस्त दी थी। बनर्जी ने यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “ अगर यह बंगाल में हो पायातो अन्य राज्यों में भी हो सकता है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटु आलोचक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने हल्के अंदाज़ में कहा कि उन्होंने हिंदी मोदी से सीखी है जबकि गुजराती का ‘केम छो’ (कैसे हैं) को गृह मंत्री अमित शाह से सीखा है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने संयुक्त विपक्ष के लिए ‘खेला होबे’ जैसा कोई नारा तय किया है तो बनर्जी ने कहा, ‘‘पूरे देश में खेला होगा।”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता