ममता के समर्थन में बोले नायडू, गैर भाजपाई सरकार बनाने में होगी TMC की अहम भूमिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

झाड़ग्राम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने बुधवार को दावा किया कि केन्द्र में अगली गैर भाजपा सरकार को बनाने में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है क्योंकि वह राज्य की मुख्यमंत्री से राजनीतिक रूप से लड़ने में नाकाम रही है। 

इसे भी पढ़ें: अगर मोदी फिर से जीते तो देश में नहीं रहेगा लोकतंत्र: ममता बनर्जी

नायडू तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में रैलियां करने के लिए दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आये हुए हैं। उनकी बृहस्तपिवार को खड़गपुर में बनर्जी के साथ बैठक निर्धारित है। नायडू ने यहां पहुंचने से पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से दो दिन पहले 21 मई को विपक्षी नेताओं की बैठक की योजना पर विचार विमर्श किया ताकि चुनाव पश्चात गठबंधन की रूपरेखा तय हो सके।

प्रमुख खबरें

Shravasti LokSabha Seat: सपा प्रमुख ने फिर लिया यूटर्न अब श्रावस्ती से बदला प्रत्याशी

BSNLअगस्त से देशभर में शुरू करेगी 4G सर्विस, पूरी तरह स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर है आधारित

London Mayor: कौन हैं पाकिस्तानी मूल के सादिक खान, जिन्होंने लंदन के मेयर चुनाव में लगाई जीत की हैट्रिक

विरासत के सहारे जीत की तलाश करते हुए राहुल गांधी