बाहर से समर्थन वाले बयान पर ममता का यू-टर्न, कहा- मैंने ही INDIA ब्लॉक बनाया, गठबंधन में ही रहेगी TMC

By अभिनय आकाश | May 16, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने इंडिया ब्लॉक बनाया है और अगर वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर केंद्र में सरकार बनाती है तो वह गठबंधन का हिस्सा बनेंगी। बहुत से लोगों ने मुझे गलत समझा। हम भारत गठबंधन में रहेंगे। मैंने इंडिया  गठबंधन बनाया है। तृणमूल कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के साथ सीट-बंटवारे के मुद्दों के बाद राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ममता ने पहले कहा था कि अगर भाजपा हारती है तो वह विपक्षी मोर्चे को बाहर से समर्थन प्रदान करेंगी।

इसे भी पढ़ें: Modi के नेतृत्व में बदली राजनीति की परिभाषा, जेपी नड्डा बोले- राजनेता अब मेवा नहीं खाता, देश सेवा करता है

अधीर रंजन ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 'केंद्र में सरकार बनाने के लिए बाहर से इंडिया गठबंधन को समर्थन देंगे' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे उन पर भरोसा नहीं है, वे गठबंधन छोड़कर भाग गईं। वे भाजपा की तरफ भी जा सकती हैं। वे कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने की बात कर रही थी कि कांग्रेस को 40 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी लेकिन अब वह यह कह रही हैं कि इसका मतलब है कि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन सत्ता में आ रहा है। 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha की हिरासत पर भड़के INDIA गठबंधन के नेता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

Hardoi Police ने कार से 14 किलो गांजा किया बरामद, महिला समेत 4 तस्कर अरेस्ट

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार