ममता का मुर्शिदाबाद दौरा पर्यटन यात्रा के समान : अधीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा करने में “विफल” रहने के लिए आलोचना की और कहा कि उन्होंने हिंसा भड़कने के लगभग 20 दिन बाद वहां की यात्रा निर्धारित की।

अधीर ने ममता पर जिले में “दंगा पर्यटन” पर रवाना होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उस समय व्यस्त थीं, जब “असामाजिक तत्वों” द्वारा “दोनों समुदायों के आम लोगों के घरों और संपत्तियों पर” हमला किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि ये तत्व “11-12 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रदर्शन” में घुसपैठ कर माहौल खराब करने में शामिल थे। बरहामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अधीर ने कहा कि उन्हें कई प्रभावित परिवारों ने बताया कि आगजनी की घटनाओं के लिए ‘ तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय गुंडे’ जिम्मेदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना के चार से पांच घंटे बाद मौके पर पहुंची।

प्रमुख खबरें

आखिरकार खुला सत्यम घोटाला! 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद Netflix पर Bad Boy Billionaires India का आखिरी एपिसोड रिलीज़

Travel Tips: मनाली के गुप्त स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम

साल का आखिरी दिन, मूलांक 1 वाले मालामाल, मूलांक 5 की यात्रा पक्की, जानें आपना भविष्य

Bangladesh में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, केंद्र की चुप्पी पर उठे सवाल, कड़ा संदेश जरूरी