ममता हर मौके पर मुझे अपमानित कर रही हैं, इससे उनका ही कद छोटा होगा: जगदीप धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर मौके पर उनका अपमान कर रही हैं और उन्हें नियमित रूप से सरकारी फैसलों की जानकारी नहीं दी जा रही। धनखड़ ने एक साक्षात्कार में कहा कि इससे उनका ही कद  छोटा  होगा। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उन्हें आत्ममंथन कर आगे का रास्ता तलाशना चाहिए। 

राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष बीमान बोस पर आरोप लगाया कि उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद संबोधन के लिये उन्हें बुलाकर  प्रोटोकॉल का उल्लंघन  किया।  धनखड़ ने कहा,  क्या आपने भारत के किसी राज्य में कभी देखा है कि राज्यपाल को संबोधन के लिये पांचवें नंबर पर बुलाया जाए। मुझसे पहले पूर्व राज्यपाल (एम के नारायणन), लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष (मीरा कुमार) और चुनाव आयोग के पूर्व आयुक्त (एस वाई कुरैशी) को बुलाया गया।  उन्होंने कहा,  यह प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन है। इस अपमान से बहुत दुखी हूं। उस दिन के महत्व को ध्यान में रखते हुए मैं वहां पहुंचा...उनका आचरण काफी असंतोषजनक है।  

इसे भी पढ़ें: नेताजी के प्रपौत्र ने हार के बाद बीजेपी से की आत्मविश्लेषण की अपील

धनखड़ ने ममता बनर्जी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री को सरकार के फैसलों के बारे में राज्यपाल को जानकारी देनी होती है, लेकिन बनर्जी ने एक बार भी ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा,  मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल को जानकारी देना उनका संवैधानिक कर्तव्य है।  राज्यपाल ने कहा,  बुलबुल चक्रवात के बाद मैंने उन्हें पत्र लिखकर जानकारी देने के लिये कहा। लेकिन सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह थी कि प्रधान गृह सचिव ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी। मैं इस तरह के आचरण पर आपत्ति जताता हूं। मुख्यमंत्री से मेरे संवाद का जवाब केवल उनके द्वारा ही दिया जाना चाहिये, किसी और के जरिये नहीं। 

प्रमुख खबरें

खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण पर बवाल: Priyanka Gandhi ने पूछा - यह कैसी Politics?

मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह