मां और पिता पर कलयुगी बेटे ने चलाई गोली, जायदाद के लिए उठाया बड़ा कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

बुलंदशहर (उप्र)।जिले के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि दंपति के एक बेटे को इस घटना को अंजाम देने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बोले PM मोदी- इस बार का चुनाव घोर परिवारवादियों और घनघोर राष्ट्रभक्तों के बीच है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान विमला नगर कॉलोनी निवासी मंजू देवी (55) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मंजू के पति ओमप्रकाश के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है जिन्हें मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि ओमप्रकाश ने अपनी जमीन 12.5 लाख रुपये में बेची थी तथा इस पैसे से उन्होंने कहीं और जमीन खरीदी एवं शेष पैसा अपने दो बेटों और बहुओं में से एक पर खर्च कर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे दूसरा बेटा यतेंद्र नाराज हो गया और वह बुजुर्ग दंपति के साथ नियमित रूप से झगड़ा करता था। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट से Aluminium की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर, FIMI ने दी Long Term चुनौतियों की चेतावनी

Agniveer को CM Dhami का बड़ा भरोसा, बोले- 10% Reservation से सुरक्षित करेंगे भविष्य

Health Alert: आपकी Skin दे रही है Thyroid-Cholesterol का Warning? इन संकेतों को पहचानें

World Para Athletics Grand prix 2026: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री के दूसरे सीजन का आगाज, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर