दिल्ली में हुए नृशंस हत्याकांड में 16 साल तक गिरफ्तारी से बचने वाला व्यक्ति गुजरात से गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2025

दिल्ली के बिंदापुर में एक जघन्य हत्याकांड के 16 साल बाद, पुलिस ने आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वह 2009 से फरार था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना में, व्यक्ति (मृतक) का सिर कलम कर दिया गया था और उसके धड़ को लोहे के बक्से में डाल दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी आशिक अली (55) के रूप में हुई है। उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गलत पहचान पत्र के साथ वहां रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, अली की गिरफ्तारी में सहायता पहुंचाने वाली सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम दिया गया। अली को 2011 में भगोड़ा घोषित किया गया था और वह डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से फरार था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IndiGo का बड़ा फैसला: Iran तनाव के कारण 2026 तक ये International Flights रहेंगी रद्द

Mamata Banerjee ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के दौरान अनुचित व्यवहार किया, मेज पर जोर से हाथ मारा और बीच में ही चली गईं!

क्या India छोड़ेगा Russia का साथ? Trump की Trade Deal के बाद क्रेमलिन ने दिया बड़ा बयान

Modi सरकार का Mission Kashmir! रेलवे पर हज़ारों करोड़ खर्च, पटरी पर दौड़ रही है नई तकदीर