त्रिपुरा को मिलेगा 'माणिक', बिप्लब देव बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

By अभिनय आकाश | May 14, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को एक ज्योतिषीय सलाह दी थी। अब आपको माणिक नहीं चाहिए, माणिक से मुक्ति ले लो। अब आपको जरूरत है हीरे की। लोगों ने प्रधानमंत्री की वो सलाह मान ली और माणिक को उतार फेंका। लेकिन महज चार साल बाद एक बार फिर माणिक की त्रिपुरा के सीएम पद पर ताजपोशी होने जा रही है। लेकिन लेफ्ट के माणिक सरकार नहीं बल्कि बीजेपी के माणिक साहा की। माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि बिप्लब देव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद त्रिपुरा को मिलेगा नया CM, विधायक दल की बैठक में होगा नए नेता का चयन

 गौरतलब है कि इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल एस एन आर्य को सौंप दिया है। देब ने यह घोषणा यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद की। देब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी सबसे ऊपर है। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। मुझे उम्मीद है कि जो जिम्मेदारी दी गई, उसके साथ मैंने न्याय किया फिर चाहे राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष का पद हो या त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे