नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही होंगे डिप्टी CM, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। दिल्ली की सभा 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हरेक पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा विधानसभा से आप के उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी सीएम होंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनसभा में उपस्थित जनता ने साफ़ कर दिया है कि वो 5 फ़रवरी को झाड़ू का बटन दबाकर दिल्ली को बर्बाद करने की साज़िश रचने वाली बीजेपी को करारा सबक सिखाएगी और ‘शिक्षा क्रांति के जनक’ मनीष सिसोदिया जी को ही जिताएगी। 

इसे भी पढ़ें: 8 तारीख को होगा केजरीवाल के कुशासन का अंत, नरेला में बोले अमित शाह- आप-दा' मुक्त हो जाएगी दिल्ली

केजरीवाल ने कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ बताने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा मध्यम वर्ग में अपराध बोध पैदा करने की कोशिश कर रही है, जबकि बड़े कारोबारियों को भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा अपने दोस्तों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ करती है, तो क्या यह रेवड़ी नहीं है? दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेल: Manu Bhaker 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं

तुला राशि में बनेगा Laxmi Narayan Yog, 26 सितंबर से इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा

Kolkata में TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Top 10 Breaking News 23 September 2026 | Shalimar Bagh Masjid Demolition | Election Commissioners | Cyclone Arnab Alert | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें